2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, TRF के दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जकुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जकुरा में हुई इस मुठभेड में दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये दहशतगर्द लश्कर-ए तैयबा/टीआरएफ LeT/TRF से जुड़े हुए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Feb 2022, 8:44 AM IST

Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जकुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जकुरा में हुई इस मुठभेड में दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये दहशतगर्द लश्कर-ए तैयबा/टीआरएफ LeT/TRF से जुड़े हुए थे। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान इखलाक हाजम के तौर पर हुई है। उनके पास से 2 पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

2 पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद
आईजीपी कश्मीर ने इस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि श्रीनगर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ के 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम हसनपोरा अनंतनाग में एचसी अली मोहम्मद की हालिया हत्या में शामिल था। आतंकियों के पास से 2 पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर: आतंकियों के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में पत्रकार फहाद शाह गिरफतार

अनंतनाग में हैड कांस्टेबल को आतंकियों ने मार गोली
बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल को पिछले हफ्ते आतंकियों ने गोली मार दी थी। वह कुलगाम थाने में तैनात था। यह घटना अनंतनाग के हसनपोरा बिजभेरा इलाके में उनके आवास के पास शाम 5.35 बजे की हैं। गोली लगने के बाद गनी को अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 12 घंटे में मार गिराए जैश के कमांडर सहित 5 आतंकी

लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी मारे गए
पिछले शनिवार को रात हुए दो अलग अलग एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी मार गिराया था। कश्मीर घाटी के पुलवामा और बडगाम जिलों में शनिवार रात को ये मुठभेड़ हुईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के नाइरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, जबकि एक आतंकवादी मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में मारा गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय