
jammu kashmir security forces
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। पिछले 12 घंटों में दो अलग—अलग इलाकों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ों में 5 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए है। मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है। ये आतंकवादी आए दिन भारत के खिलाफ, खास तौर पर कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश करते रहते हैं। कश्मीर के आईजीपी ने इस सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता बताया है। बताया जा रहा है कि दोनों इलाकों में पहले आतंकियों की तरफ से गोलीबारी शुरू की गई, इसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
कश्मीर जोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर IGP कश्मीर के हवाले से किए एग ट्वीट में कहा गया है कि पिछलेे 12 घंटों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 5 आतंकी मारे गए हैं। यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। एक मुठभेड़ मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में हुई तो वहीं दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के नायरा इलाके में हुई। ये सभी पाकिस्तान प्रायोजित और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।
बडगाम में एक और पुलवामा में 4 आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि शनिवार रात बडगाम जिले के चरारेश्रीफ और पुललामा जिला के नायरा में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बडगाम में एक और पुलवामा में 4 आतंकी को मार गिराया गया।
यह भी पढ़ें - आतंक से जंग के बीच बढ़ेगी पुलिस की ताकत, मिलेगी अमरीकी असॉल्ट राइफल और पिस्टल
जैश के शीर्ष कमांडर है जाहिद वानी
इनमें जैश कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है। जाहिद मंजूर वानी जम्मू-कश्मीर में जैश के शीर्ष कैडर में से एक था। जाहिद लेटपुरा की घटना में शामिल था जिसमें 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ें - अनंतनाग के हसनपोरा में आतंकी हमला, पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद
जवानों ने दिया मुंह तोड़ जवाब
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बल आतंकवादी छिपे हुए स्थान पर पहुंचे, भारी गोलीबारी करने लगे। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
Published on:
30 Jan 2022, 8:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.