27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Jan Gan Man Yatra : घटक दलों की राजनीति में फंसी है महाराष्ट्र की चाबी

Jan Gan Man Yatra : घटक दलों की राजनीति में फंसी है महाराष्ट्र की चाबी

Jan Gan Man Yatra : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने मुंबई में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 May 2024, 10:10 AM IST

Jan Gan Man Yatra : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने अपनी जन गण मन यात्रा के तहत शनिवार को मुंबई में भाजपा, शिवसेना (शिंदे), कांग्रेस, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया आदि राजनीतिक दलों के नेताओं से महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनावी परिदृश्य पर चर्चा की। संवाद में यही तथ्य उभर कर सामने आया कि महायुति वाली भाजपा के विकास के दावों के बीच महाराष्ट्र में क्षेत्रवाद, सहकारिता आंदोलन में दखल और घटक दलों की राजनीति भी केन्द्र में रहने वाली है। महाराष्ट्र में पांचवें व अंतिम चरण का मतदान बीस मई को हाना है। महाराष्ट्र के सत्ता समीकरणों में किसानों के साथ—साथ सहकारिता क्षेत्र का भी खासा असर रहता है। चीनी मिलों का सहकारिता क्षेत्र में व्यापक दखल है। ये दोनों चुनावी चौसर की शह और मात में अहम स्थान रखते आए हैं।

भाजपा का 40 से अधिक सीटें जीतने का दावा

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री व मुंबई उत्तर के भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल ने मुंबई व महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के 40 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी इस दावे को दोहराते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की विकासवादी नीतियों के कारण मतदाता एनडीए को समर्थन देंगे। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान की सह प्रभारी विजया रहाटकर महाराष्ट्र के साथ राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कोठारी से वेद विज्ञान से जुड़े पहलुओं पर भी संवाद किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पाली से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी ने भी कोठारी से मुलाकात की। मुम्बई प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरोहित का मानना था कि कांग्रेस गठबंधन का इस बार बेहतर प्रदर्शन रहने वाला है। इसकी वजह यह है कि भाजपा की नीतियों में लोगों का भरोसा घटता जा रहा है।

मिलिंद व किरीट भी चर्चा में हुए शामिल

इससे पहले शिवसेना (शिंदे) के प्रवक्ता सुशील व्यास, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डॉ. जयप्रकाश मुंदडा व जालना के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रकाश धोका ने भी प्रदेश के चुनावी परिदृश्य पर कोठारी से बातचीत की। बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा व किरीट सोमैया भी शामिल हुए। विप्र फाउंडेशन के शिष्टमंडल ने भी कोठारी से मुलाकात की। कोठारी रविवार को भी मुम्बई में राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें- फलोदी का सट्टा बाजार हुआ गर्म, बीजेपी 300 के पार, कांग्रेस को 70 सीटें भी मिलना हुआ मुश्किल

यह भी पढ़ें- Video : 60 यात्रियों से भरी बस में लगी ऐसी आग कि बचा सिर्फ ढ़ाचा, लाशें देखकर चीत्कार उठी फिंजा

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : छठे चरण में 338 प्रत्याशी करोड़पति, 180 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले, देखें पूरी रिपोर्ट