20 दिसंबर की तारीख देश दुनिया के इतिहास में कई अहम वजह से दर्ज है। 81 साल पहले इसी दिन तारीख को जापान ने भारत के कलकत्ता (कोलकाता) में बम गिराए थे। यह बात 1942 की, जब दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था। उस समयें अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देश नाजी जर्मनी से लड़ रहे थे। भारत तब ब्रिटेन का उपनिवेश था। ब्रिटेन भारत की जमीन का इस्तेमाल युद्ध के दौरान अपने सहयोगियों तक मदद पहुंचाने में कर रहा था। कोलकाता (पहले कलकत्ता) अंग्रेजों का गढ़ हुआ करता था। 20 दिसंबर, 1942 में रात के समय कोलकाता में लोग सो रहे थे तबी अचानक शहर के ऊपर जापानी लड़ाकू विमान मंडराने लगे। जापान एयरफोर्स के ‘8 मित्सुबिशी’ विमानों ने बमबारी शुरू कर दी। आइए जानते हैं हावड़ा ब्रिज के बारे में कुछ रोचक तथ्य।