
Jharkhand Result: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान (Jharkhand Assembly Election) संपन्न हो गया है। विधानसभा चुनाव 2024 दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम 23 नवंबर को घोषित होगा। दोनों चरणों के तहत पड़े मतों की गणना 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गिनती होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से EVM के मतों की गिनती शुरू होगी। पहले राउंड की मतगणना का परिणाम सुबह 9.30 बजे आ सकता है।
बता दें कि यदि समय पर वोटों की गिनती शुरू हुई तो सबसे पहले तोरपा विधानसभा सीट (Torpa Assembly Seat Result 2024) का परिणाम आ जाएगा, क्योंकि यहां पर सबसे कम 13 राउंड में ही वोटों की गिनती होगी। सबसे अंत में धनवार, पोड़ेयाहाट, नाला, सिमरिया और बोकारो का रिजल्ट घोषित होगा। यहां पर 24-24 राउंड में वोटों की गिनती की जाएगी।
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई। प्रदेश की सभी 81 सीटों पर दोनों चरणों में 67.74 प्रतिशत वोट पड़े। दूसरे चरण में संताल परगना के सभी विधानसभा क्षेत्रों में देवघर को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्र में वोट करने में महिलाएं आगे रहीं। वहीं पहले चरण में भी 43 विधानसभा क्षेत्रों में से 37 में महिला मतदान करने में पुरुषों से आगे रही थीं। पहले चरण में पुरुषों का मतदान 64.27 प्रतिशत रहा जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 प्रतिशत रहा।
प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल (Jharkhand Exit Poll) सामने आए। ज्यादातर एग्जिट पोल ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संदेश दिया है। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। IANS-मैट्रिज के ओपनियन पोल के अनुसार झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बन सकती है। झारखंड में IANS- मैट्रिज ने एनडीए को 45-50 सीटें दी हैं। वहीं लोक पोल के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन की दोबारा सरकार बन सकती है। लोक पोल ने इंडिया गंठबंधन को 41-44 सीटें दी है। पीपुल प्लस के एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए की सरकार बन रही है। पीपुल प्लस ने एनडीए को 44-53 सीटें दी है। वहीं इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटों का अनुमान लगाया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिल सकती है जबकि एनडीए गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य को एक से 4 सीटें मिल सकती है। वहीं चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 35 से 38, एनडीए को 45 से 50 और अन्य को 3 से पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एक एग्जिट पोल ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया है। एक्सिस माय इंडिया ने 81 सीटों में से 72 का एग्जिट पोल जारी किया है। इसके अनुसार NDA को 22 सीटें और इंडिया गठबंधन को 48 सीटें मिल सकती हैं।
Published on:
21 Nov 2024 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
