30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, परिवार की महिला मुखिया को हर माह मिलेंगे 2,000 रुपए

Breaking News कर्नाटक चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आज 2 मई को कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जारी किया। इस अवसर पर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया भी मौजूद थे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहाकि, हर पंचायत में समरसता समिति गठित होगी। और कांग्रेस ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया।अपडेट जारी है....
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 May 2023, 3:14 PM IST

congress_manifesto.jpg

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

कर्नाटक चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आज 2 मई को कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जारी किया। इस अवसर पर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया भी मौजूद थे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहाकि, हर पंचायत में समरसता समिति गठित होगी। कांग्रेस ने अपने manifesto में घोषणा की है कि, उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित KSRTC/BMTC बसों में सभी महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगी।

नफरती संगठनों पर होगी कार्रवाई, मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान

संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, नफरती संगठनों पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की तुलना संघ से जुड़े विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल से करते हुए कहा कि, वह ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाएगी, जो दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देते हैं। अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है, तो नफरत फैलाने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - कोलार में पीएम मोदी ने विरोधियों पर कसा तंज, बोले - कर्नाटक के विकास में कांग्रेस और JDS सबसे बड़ा रोड़ा

कानून और संविधान पवित्र - कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जाति या धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं। बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है।

अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस के वादे

- गृह ज्योति योजना के तहत सभी को 200 यूनिट मुफ्त बिजली।
- अन्ना भाग्य योजना के तहत पसंद का 10 किलो अनाज।
- गुरु लक्ष्मी योजना में परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर माह 2,000 रुपए।
- शक्ति योजना के तहत महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री
- युवा निधि योजना के तहत बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह।

यह भी पढ़ें - Video : दावणगेरे की जनता के सामने जेपी नड्डा ने खोली सिद्धारमैया - शिवकुमार की पोल

एक मई को भाजपा का घोषणापत्र प्रज्ञा ध्वनि जारी

एक मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto for Karnataka) (विजन डॉक्यूमेंट) manifesto प्रज्ञा ध्वनि जारी कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बेंगलुरु में पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट प्रज्ञा ध्वनि जारी

कश्मीरी संस्कृति के लिए देंगे 15 करोड़

घोषणापत्र ने कश्मीरी पंडितों की सहायता के लिए एक कार्यक्रम, कश्मीरी संस्कृति को शुरू करने के लिए 15 करोड़ रुपए आवंटित करने, 25 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान और कन्नड़ और संस्कृति विभाग से 1 करोड़ रुपए का वार्षिक अनुदान देने की घोषणा की गई।

पुनीत राजकुमार हृदय स्वास्थ्य योजना शुरू करने का वादा

भाजपा ने कर्नाटक की महान आत्माओं का अपमान कर पाठ्यपुस्तकों को विकृत किया है। छात्रों को विकसित और पूर्ण बनाने के लिए कांग्रेस पाठ्यपुस्तकों में भारत और कर्नाटक के सच्चे मूल्यों और वैज्ञानिक सोच को पुर्नस्थापित करेगी। पार्टी ने डॉक्टरों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम को डीफिब्रिलेटर (एईडी) खरीदने के लिए सब्सिडी देने के लिए पुनीत राजकुमार हृदय स्वास्थ्य योजना शुरू करने का वादा किया।

महादई परियोजना के लिए 500 रुपए करेंगे आवंटित

घोषणापत्र में अगले पांच वर्षों (2023-2028) में सिंचाई के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है। इसमें 9,000 करोड़ रुपए की लागत से मेकेदातु परियोजना और 3,000 करोड़ रुपए की लागत से महादई जैसी नई परियोजनाओं को शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। महादई परियोजना के लिए पहली कैबिनेट बैठक में 500 करोड़ रुपए आवंटित करने का वादा किया गया है।

1,000 करोड़ रुपए से कर्नाटक की सभी नदियां होगी साफ

यह कर्नाटक में पांच साल की अवधि में सभी महत्वपूर्ण नदियों की सफाई के लिए 1,000 करोड़ रुपए प्रदान करने की भी बात करता है। कांग्रेस ने सत्ता संभालने के दो साल के भीतर येतिनाहोल परियोजना को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसमें 20 से अधिक कर्मचारियों वाले होटलों को उद्योग का दर्जा देने और छोटे स्वरोजगार वाले होटेल, बेकरी और मिठाई स्टॉल क्षेत्रों के लिए छह प्रतिशत ब्याज के साथ 10 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा देने का प्रस्ताव है।

गाय का गोबर 3 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदना

घोषणापत्र में सभी मलिन बस्तियों को नियमित करने और उन्हें टाइटल डीड प्रदान करने और झुग्गियों का नाम बदलकर श्रमिका वसाथी समुच्चय करने का प्रस्ताव है। यह वनवासियों की समस्याओं को हल करने के लिए वन अधिनियम में संशोधन लाने का आश्वासन देता है। अन्य मुख्य प्रस्तावों में बेहतर नस्ल की गाय/भैंस खरीदने के लिए डेयरी किसानों को शून्य ब्याज पर 3 लाख रुपए तक का ऋण देना, सभी डेयरी किसानों के लिए प्रति लीटर दूध सब्सिडी को 5 रुपए से बढ़ाकर 7 रुपए करना, 3 रुपए प्रति किलो की दर से गाय का गोबर खरीदना और ग्रामीण महिलाओं/युवाओं को शामिल कर गांवों में खाद केंद्र स्थापित करना शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग