
parliament house
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस एक बार फिर से पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई सहित कई राज्यों में कोविड-19 बेकाबू होता जा रहा है। संसद से सुप्रीम कोर्ट तक कोरोना का कहर जारी है। संसद भवन में जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ। संसद में काम करने वाले 400 से ज्यादा कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है। उधर, सुप्रीम कोर्ट में कोविड संक्रमित होने वाले जजों की संख्या भी तीन दिन में दो गुना हो गई है। खबर लिखे जाने तक चार जज कोविड पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, रेल मंत्रालय में कोरोना बम फूट है। जनवरी के पहले हफ्ते में 127 रेल अधिकारी-कर्मचारी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस तरह से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगाता बढ़ रही है वो वाकई गहरी चिंता की बात है।
संसद भवन में 400 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित
संसद भवन में जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ। 400 से ज्यादा स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर है। दरअसल छह और सात जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसमें से 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अबतक 32 जज कोरेाना पॉजिटिव
सुप्रीम कोर्ट के जज भी कोरोना की चपेट में आ रहे है। सुप्रीम कोर्ट में कोविड संक्रमित होने वाले जजों की संख्या भी तीन दिन में दो गुना हो गई है। अब तक चार जज कोविड पॉजिटिव हुए हैं। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। सर्वोच्च न्यायालय में CJI एनवी रमणा सहित 32 जजों की कोविड पॉजिटिव होने से पॉजिटिविटी रेट 12.5% हो गया है।
रेल मंत्रालय में एक हफ्ते के अंदर 127 कर्मचारी पॉजिटिव
रेल मंत्रालय में कोरोना बम फूट है। जनवरी के पहले हफ्ते में 127 रेल अधिकारी-कर्मचारी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। रेल मंत्रालय ने कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए रेल अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची जारी की है। इसमें 7 जनवरी, 2022 (एक सप्ताह) तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए रेल अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम, पद, रेल भवन में कक्ष का नंबर, घर का पता, मोबाइल नंबर और रेल मंत्रालय में ड्यूटी के आखिरी दिन का उल्लेख है।
कई नेता भी हो गए पॉजिटिव
महामारी का लगातार प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हमारे देश के कई बड़े बड़े नेता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के कोरोना पॉजिटिव हो गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर मनोज तिवारी और बाबुल सुप्रियो तक कोरोना संक्रमित हो गए।
दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा नए केस
दिल्ली कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 20,181 नए मामले दर्ज किए गए है। इस समय अवधि के दौरान 11,869 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं 7 संक्रमितों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 48,178 है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 20 फीसदी (19.6) के पास पहुंच गया है।
सोमवार सुबह तक कर्फ्यू
लगातार फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए पर्याप्त इंतजाम का दावा भी किया है। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान अगर कोई रेल या फिर विमान से यात्रा करने जा रहा है तो उसके पास यात्रा का टिकट होना आवश्यक है। आपातकालीन स्थिति में ही लोगों अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति होगी। बाहर निकलने वालों को सरकार द्वारा जारी ई-पास या वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Updated on:
09 Jan 2022 09:47 am
Published on:
09 Jan 2022 08:06 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
