अयोध्या में 23 अप्रैल को राम मंदिर में 155 देशों समेत 7 महाद्वीपों की नदियों और समुद्रों के जल से रामलला का जलाभिषेक होगा। आज गुरुवार 19 अप्रैल को सुबह अयोध्या में राम मंदिर के जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए एकत्रित 155 देशों का पवित्र जल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर लाया गया। खुशी जाहिर करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, 155 देशों से पावन जल लाया गया है, ये बहुत ही ऐतिहासिक है। मैं विजय जोली और उनके सहयोगियों को इस कार्य के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं। बताया जा रहा है कि, पवित्र जलों को एक तांबे के लोटे में रखा गया है और उसे पीले रंग के राम-राम लिखे कपड़े से पैक किया गया है।