8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अराजक मानसिकता वाले केवल विष घोलते हैं, हिम्मत है तो इस्तीफा दें’, राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने चुनाव आयोग के विरोध को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर कोई सवाल है, तो उन्हें सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
2 min read
Google source verification
Nitin Nabin on Rahul Gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (फोटो- ANI)

Nitin Nabin on Rahul Gandhi: भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने और धरना प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने राहुल गांधी को 'अराजकतावादी मानसिकता' का शिकार बताया।

इसी चुनाव आयोग ने केरल और तमिलनाडु में भी चुनाव कराए थे - नितिन नवीन

चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध पर नितिन नवीन ने कहा कि ऐसे लोगों की सोच अराजक होती है और वे समाज में सिर्फ विष घोलना जानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग पर ही भरोसा नहीं है, तो यह याद रखना चाहिए कि इसी संस्था ने केरल में चुनाव कराए थे। तमिलनाडु का चुनाव भी इसी चुनाव आयोग ने कराया था, जहां वे पिछले दरवाजे से सत्ता में पहुंचे हैं।

नितिन नवीन ने कहा कहा कि अगर राहुल गांधी में जरा भी हिम्मत है, तो उन्हें सबसे पहले अपनी संसदीय सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता इन हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ है।

घुसपैठियों को बचा रहे नेता प्रतिपक्ष - नितिन नवीन

विपक्ष के नेताओं पर आरोप लगाते हुए नितिन नवीन ने कहा कि वे विदेशी घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उन घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं, जो अलग-अलग जगहों से आकर भारत के नागरिकों का हक मार रहे हैं। उन्हें यहां बसाने और उनके लिए अधिकार सुरक्षित करने की कोशिशें की जा रही हैं।

नितिन नवीन ने कहा कि देश के संसाधनों, संपत्ति और जमीन पर सिर्फ भारतीय नागरिकों का अधिकार है और घुसपैठियों को कभी भी इन अधिकारों पर दावा नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी मानसिकता के तहत लोगों को बसाने की इस साजिश के खिलाफ भाजपा मजबूती से लड़ेगी।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तारीफ की

बाबा विश्वनाथ के दर्शन का अपना अनुभव साझा करते हुए नितिन नवीन ने कहा, "हम बिहार से आते हैं और काशी आना हमारी सनातन परंपरा का एक अहम हिस्सा है। मुझे पहले भी कई बार बाबा का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है, लेकिन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को जिस भव्यता के साथ फिर से बनाया गया है, उसे देखकर हर भक्त खुश है। मां गंगा के किनारे बाबा की पूजा करना सचमुच एक अद्भुत अनुभव है। मैं करोड़ों सनातनियों के आस्था के इस केंद्र को इतना भव्य रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं।"

बीजेपी कार्यकर्ता 24x7 चुनावी मोड में रहते हैं - नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी चुनावी मौसम के हिसाब से काम नहीं करती है। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 24x7 काम करता है। हमारे लिए हर दिन काम का दिन होता है और हर दिन चुनाव के दिन जैसा होता है। हम ऐसे लोग नहीं हैं जो सिर्फ चुनावी मौसम में सक्रिय होते हैं। हमारे कार्यक्रम, हमारा काम और जनता के साथ हमारा जुड़ाव साल के 365 दिन बिना रुके चलता रहता है।"