Operation Dawn of Yemen: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन की सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन 'डॉन ऑफ यमन' के तहत यमन की प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (PLC) की सशस्त्र सेनाओं ने हूती ठिकानों पर 2,103 सटीक हमले करने का दावा किया है। इन हमलों में 1,860 हूती लड़ाकों को मार गिराया गया है, जबकि सैकड़ों सैन्य उपकरण, हथियार और विद्रोहियों के ठिकाने पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं।