8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होर्मुज को लेकर ईरान के दावे को अमेरिका ने बताया झूठा, कहा- हमारे नियंत्रण में है रूट, अभी भी गुजर रहा 2 करोड़ बैरल तेल

US-Iran Conflict: US CENTCOM ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के ईरान के दावों और IRGC के इस दावे को खारिज कर दिया है कि जलडमरूमध्य को बंद कर दिया गया है। अमेरिका ने कहा है कि कमर्शियल और एनर्जी से जुड़ा ट्रैफिक जारी है, जिसमें 20 मिलियन बैरल कच्चा तेल भी शामिल है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Oct 08, 2026

Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट (Representational Photo)

Strait of Hormuz: दुनिया में समुद्री रास्ते से तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया और उसे पूरी तरह झूठा बताया, जिसमें कहा गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो गया है और अब तेहरान का उस पर पूरा नियंत्रण है। अमेरिकी सेना ने एक बयान जारी के साफ किया कि इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से कमर्शियल जहाजों और तेल टैंकरों की आवाजाही जारी है।

2 करोड़ बैरल कच्चे तेल की आवाजाही जारी, नियंत्रण हमारे हाथ में - CENTCOM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए US सेंट्रल कमांड ने ईरान के दावों को फैक्ट चेक अंदाज में खारिज कर दिया। CENTCOM ने कहा, "IRGC के एक जनरल ने मीडिया में दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और ईरान का उस पर पूरा नियंत्रण है। यह दावा पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है।"

US सेंट्रल कमांड ने आगे कहा, "इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 मिलियन (2 करोड़) बैरल कच्चा तेल सहित कमर्शियल सामान और ऊर्जा सप्लाई ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी है। अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगी इस जलमार्ग को पूरी तरह नियंत्रित कर रहे हैं।"

IRGC अधिकारी मोहम्मदरेजा नकदी ने क्या कहा?

CENTCOM का यह बयान IRGC कमांडर के सलाहकार मोहम्मदरेजा नकदी की हालिया टिप्पणियों के बाद आया है। ईरान की अर्ध सरकारी फार्स समाचार एजेंसी से बात करते हुए, नकदी ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर तेहरान के रुख को दोहराया। उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया कि जलमार्ग से तेल का प्रवाह युद्ध के पहले के स्तर पर लौट रहा था।

नकदी ने फार्स समाचार एजेंसी को बताया कि ईरान द्वारा गैरकानूनी माने जाने वाले समुद्री रास्ते जल्द ही पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। नकदी के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में कुछ रास्ते नियम तोड़ने वालों द्वारा चट्टानी हिस्सों में विस्फोट करके बनाए गए थे। उन्होंने दावा किया कि इन रास्तों का इस्तेमाल छोटी नावों द्वारा तेल की तस्करी करने और बाद में उसे टैंकरों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ रास्ते जल्द ही बंद कर दिए जाएंगे।

नकदी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और ईरानी सशस्त्र बलों का इस पर पूरा नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब तक बनी रहेगी जब तक ईरान की वैध मांगें पूरी नहीं हो जातीं।