ईरानी सरकारी प्रसारक (IRIB) के अनुसार, प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान लगातार चल रहा है। हालांकि, बघाई ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर दोष मढ़कर अपनी जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता, युद्ध के लिए सीधे तौर पर जो ताकतें जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराए जाने की मांग से ध्यान नहीं भटकाया जा सकता।