इस बर्बर आतंकी हमले के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में ही सऊदी अरब का दौरा समाप्त कर भारत लौट आएं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "इस हमले के पीछे जो भी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।" भारत लौटने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में आतंकियों के सफाए को लेकर उच्च स्तरीय बैठक होने की संभावना है। पीएम मोदी बुधवार (23 अप्रैल) को होने वाली कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी बैठक (CCS Meeting) में शामिल होंगे।