पीएम (PM Narendra Modi) ने कहा कि राष्ट्र को निर्णायक दिशा दिखाने की क्षमता युवा मन में होती है। युवा राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए हमें सशक्त, समर्थ और शिक्षित युवाओं का निर्माण करना होगा। विकसित भारत के लिए हमारे युवा सशक्त होने चाहिए। कुशल युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। हमारे युवाओं की ग्लोबल डिमांड और बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में हमारे संत, महात्मा, हरि भक्त बहुत बड़ा योगदान कर सकते हैं। युवाओं को नशे से बचाने के लिए ऐसे अभियान और ऐसे प्रयास हर समाज में हमेशा जरूरी होते हैं।