Kunal Kamra Row: मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को दूसरा समन भेजा है। यह समन उनके हालिया स्टैंड-अप वीडियो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भेजा है। दरअसल, जब पुलिस ने दूसरी बार उन्हें समन भेजा उसी दिन कुणाल कामरा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कामरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष किया है।