
NRI sister accuses Navjot Singh Sidhu
Punjab Election 2022 पंजाब में जहां चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस आलाकमान से सीएम चेहरे को घोषित करवाने की जंग लड़ रहे हैं। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू पारिवारिक विवादों में फंस गए। सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डा. सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बड़ी बहन सुमन ने आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू ने पैसों के पीछे पूरा परिवार खत्म कर दिया।
मां ने लावारिस हालत में तोड़ा दम
NRI बहन डा. सुमन तूर ने सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नवजोत ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया। सिद्धू ने लोगों के पास झूठ बोला कि जब वह (सिद्धू) दो वर्ष के थे तब मां-बाप अलग हो चुके थे। सुमन तूर ने कहा कि उनकी मां ने लावारिस हालत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा था। सुमन तूर ने कहा कि वो इस मुद्दे पर नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए उनके अमृतसर स्थित घर पर गई थी लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। उन्होंने WhatsApp पर भी ब्लॉक कर रखा है।
यह भी पढ़ें - पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.51 लाख केस, 627 की मौत, नए मामलों में 12% की कमी
पैसों के पीछे सिद्धू ने परिवार को कर दिया खत्म
सुमन ने बताया पिता के देहांत के बाद नवजोत सिद्धू ने घर अपने नाम कर लिया था और उन्हें घर से निकाल दिया था। पैसों के पीछे सिद्धू ने परिवार खत्म कर दिया। सुमन ने बताया कि जो इंसान अपने परिवार का नहीं हो सका, वह किसी और का क्या होगा। परिवार के सुख-दुख में वह कभी शामिल नहीं हुए। उनकी मां ने अपनी छवि बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटे और अंत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी लावारिस की तरह मौत हो गई। सुमन तूर ने कहा कि सिद्धू ने यह सब प्रॉपर्टी के लिए किया। गत 20 जनवरी को जब वह सिद्धू से मिलने गईं तो उन्होंने दरवाजा तक नहीं खोला और उनसे मुलाकात तक करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें - केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी कहा, कोविड को लेकर उठाएं सभी जरूरी कदम
जो परिवार का नहीं हुआ, किसी का क्या होगा
सुमन तूर ने कहा कि वह अपने पति के साथ 1990 में अमेरिका चली गई थीं। वह अमेरिका रह रही है और उनके पति डॉक्टर है। मैं नवजोत सिद्धू की बड़ी बहन हूं। सिद्धू से 15 साल बड़ी हूं। हमारी एक बड़ी बहन थी, जिसकी मौत हो चुकी है। जो अपने परिवार का नहीं हुआ, वो किसी का क्या होगा।
Updated on:
28 Jan 2022 02:46 pm
Published on:
28 Jan 2022 02:46 pm
