सीबीआई ने जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में आठ ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर के स्थान शामिल हैं। एजेंसी के अनुसार ये परिसर मामले में नामजद या संबंधित लोगों से जुड़े हैं। तलाशी के दौरान कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय की ओर से लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से भी जुड़ा बताया गया है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।