7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिरासत में लिए जाने पर भड़के राजद सांसद, BJP-चुनाव आयोग को खूब सुनाया, बड़े नेताओं को कायर-डरपोक तक कह दिया

lathi-charge during Delhi protest: RJD सांसद मनोज झा ने दिल्ली पुलिस पर बेरहमी से लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
lathi-charge during Delhi protest

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। (फोटो-IANS)

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेने के बाद RJD के सांसद मनोज कुमार झा ने दिल्ली पुलिस पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कायर और डरपोक कहा है।

पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में RJD सांसद मनोज कुमार झा ने दिल्ली पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। हिरासत में लेने के बाद मनोज ने कहा कि उन्होंने ऐसा नजारा बरसों से नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया है, इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और मोदी जी, इसके जिम्मेदार हैं।

BJP सरकार घबरा गई

राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि BJP सरकार घबरा गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन न करने देना और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की प्रतिक्रिया घबराहट में आई है।

उन्होंने BJP के बड़े नेता नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS प्रमुख मोहन भागवत समेत ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये चाहे जितना जोर लगा लें लेकिन हम इन्हें सजा दिलाकर रहेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि ये मेरी गांरटी है इन चारों को सजा दिलाई जाएगी। इन्होंने संविधान पर हमला किया है। इन्होंने जनता की अवाज पर हमला किया है। इन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़े।