31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“अगर सरकार हठधर्मी है, तो किसान पीछे नहीं हटेगा!” – राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा है कि अगर अगर सरकार हठधर्मी है तो किसान पीछे नहीं हटेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2021, 4:16 PM IST

Rakesh Tikait Annouced to his new Movement against government

Rakesh Tikait Annouced to his new Movement against government

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान आंदोलन के चलते केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। साथ ही सरकार के कृषि कानून की भी समय-समय पर आलोचना करते हुए इसको वापस लेने की मांग करते रहते है। किसान आंदोलन को अब 11 महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर राकेश टिकैत ने यह साफ़ कर दिया है कि अगर सरकार हठधर्मी है तो किसान पीछे नहीं हटेगा और अपनी मांग के लिए आंदोलन जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़े - हरियाणा सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच बातचीत शुरू, खुल सकती है 11 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर

जब तक सरकार बातचीत नहीं करेगी, किसान आंदोलन चलता रहेगा

राकेश टिकैत ने हाल ही में बयान देते हुए कहा, “जब तक सरकार बातचीत नहीं करेगी और कोई समाधान नहीं निकालेगी, यह किसान आंदोलन चलता रहेगा।” किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन सरकार का कोई सहयोग नहीं मिला है। बिना मौसम बरसात से किसान पर बुरा असर पड़ रहा है।"

यह भी पढ़े - किसान आंदोलन को हुए 11 महीने पूरे, संयुक्त किसान मोर्चा करेगा आज देशभर में विरोध प्रदर्शन

"अगर सरकार हठधर्मी है, तो किसान पीछे नहीं हटेगा"

आंदोलन खत्म करने की बात पर राकेश टिकैत ने कहा, “हम सरकार के बातचीत करने का इंतज़ार कर रहे हैं। सरकार बात करे तो हम भी अपने घर जाएं। अगर सरकार बात नहीं करेगी और आंदोलन का समाधान नहीं निकालेगी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर सरकार हठधर्मी है, तो किसान पीछे नहीं हटेगा। अगर कृषि बिल वापस नहीं हुआ तो हम पूरे देश में आंदोलन करेंगे।"

यह भी पढ़े - किसान नेता राकेश टिकैट का बयान, "किसान आंदोलन का यूपी चुनाव पर पड़ेगा असर"