
भाजपा सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फोटो- ANI)
ECI Controversy: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार हमलावर हो रही है। बिहार में भाजपा के पटना साहिब से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। रविशंकर का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट तक ने SIR को बरकरार रखा था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झठे आरोप लगाने से सत्ता नहीं मिलती। इसके लिए जनता के बीच जाना पड़ता है।
रविशंकर ने कहा कि SIR को लेकर कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, सीपीएम और टीएमसी ने दर्जनों केस किए थे। लेकिन उन सभी को सुनने के बाद कोर्ट ने इसे सही पाया और प्रक्रिया जारी रखी। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा मुद्दा SIR का उठाया लेकिन वहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने तृण मूल कांग्रेस (TMC) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में तो सुप्रीम कोर्ट ने ज्यूडिशियल अधिकारियों को नियुक्त किया था, चुनाव करवाने के लिए। ऐसे में टीमसी का यह कहना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव करवाने वाले जजों पर कैसा हमला हुआ यह सभी ने देखा था।
इससे पहले एक प्रेस कॉन्प्रेस में रविशंकर ने कांग्रेस की केरल जीत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में तो कांग्रेस ने SIR पर बवाल कर दिया लेकिन इसी SIR को केरल में सही माना। क्योंकि इसी वजह से उन्हें वहां जीत मिली है। वामपंथियों ने जो अवैध रूप से नाम घुसाए थे, वो सारे नकली वोटर्स SIR में निकल गए और कांग्रेस जीत गई।
रविशंकर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जनता में जाकर मेहनत करने की नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से जलते हैं। उन्होंने कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाने का तरीका सही नहीं है। बल्कि जीत के लिए कड़ी मेहनत कीजिए और जनता का आशीर्वाद प्राप्त कीजिए।
Updated on:
28 Sept 2026 05:03 pm
Published on:
28 Sept 2026 05:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
