22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए’, दिल्ली चुनाव के लिए ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

Delhi Election 2025: पीठ ने कहा कि जेल में बैठकर चुनाव जीतना आसान है। ऐसे सभी लोगों को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 20 Jan 2025, 7:07 PM IST

Tahir Hussain

Tahir Hussain

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) ने प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जेल में बंद सभी लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए। बता दें कि ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों के आरोपी है। AIMIM ने ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने समय की कमी के कारण सुनवाई स्थगित कर दी थी।

‘जेल में बैठकर चुनाव जीतना आसान है’

पीठ ने कहा कि जेल में बैठकर चुनाव जीतना आसान है। ऐसे सभी लोगों को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाना चाहिए। AIMIM प्रत्याशी के वकील ने कहा कि ताहिर हुसैन का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 जनवरी को ताहिर हुसैन को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कस्टडी पैरोल दी थी। 

दिल्ली दंगों का आरोपी है ताहिर हुसैन

बता दें कि ताहिर हुसैन 2020 के दिल्ली दंगे के आरोपियों में से एक है। इस दंगे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। AIMIM से पहले ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी में थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एआईएमआईएम ने ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाया। हुसैन को दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए कस्टडी पैरोल दी थी। हालांकि ताहिर हुसैन ने चुनाव तक जेल से बाहर रहने के लिए जमानत मांगी थी जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया था।

मुस्लिम वोटों पर AIMIM की है नजर 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मुस्लिम वोटरों पर एआईएमआईएम की पार्टी की नजर है। दरअसल, मुस्तफाबाद मुस्लिम बहुल सीट है। इसके अलावा करावल नगर से AIMIM ने इशरत जहां को उम्मीदवार बनाया है। ओवैसी की पार्टी भले ही दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन मुस्लिम वोटरों पर पार्टी की नजर है। इशरत जहां और ताहिर हुसैन दोनों ही चर्चित चेहरे हैं।

यह भी पढ़ें-Delhi Election 2025: नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस में की शिकायत, जानें मामला

5 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित होंगे। प्रमोद तिवारी ने बीजेपी और आप पर लगाया आरोप, देखें वीडियो...