2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर आमने-सामने एनसीपी-शिवसेना, सुप्रिया सुले बोलीं- वोट चोरी के खिलाफ लड़ेंगे; शाइना एनसी का पलटवार

Shaina NC-Supriya Sule: मुंबई में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी आमने-सामने आ गई हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 02, 2026

Shaina NC-Supriya Sule

Shaina NC-Supriya Sule (Photo-ANI)

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी आमने-सामने आ गई हैं। सुप्रिया सुले ने प्रदर्शन को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जोड़ते हुए कहा कि हर मुद्दे के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं शाइना एनसी ने कांग्रेस और विपक्ष पर विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।

सुप्रिया सुले बोलीं- 6 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

सुप्रिया सुले ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर मुद्दे के लिए उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर पूरी ताकत के साथ वोट चोरी के मुद्दे के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। साथ ही मजबूत लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा।

शाइना एनसी ने किया पलटवार

मुंबई में शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीजेआई का मतलब वास्तव में कांग्रेस ज्वाइंट वेंचर पार्टी है। उन्होंने सवाल उठाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण में आखिर गलत क्या किया जा रहा है। शाइना एनसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 21 के तहत संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि यदि इसकी निगरानी सर्वोच्च न्यायालय कर रहा है तो फिर विपक्ष को समस्या क्या है?

मृतक और दोहरे नाम हटाने का मुद्दा उठाया

शाइना एनसी ने कहा कि मतदाता सूची से मृत लोगों के नाम, दोहरे नाम, स्थान बदल चुके लोगों के नाम और बांग्लादेशी नागरिकों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे करीब 13 करोड़ फर्जी नाम हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह गलत नैरेटिव फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। शाइना एनसी ने कहा कि आंदोलन करना है तो सही मुद्दों के लिए किया जाना चाहिए, गलत मुद्दों के लिए नहीं। उन्होंने कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों के गठजोड़ पर भी निशाना साधा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग