इन राज्यों में लू चलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के पश्चिमी तटीय इलाकों, तेलंगाना और आंतरिक ओडिशा में लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय आदि जैसे कुछ राज्यों में हल्की बारिश होगी, जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।