आंधी तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश के साथ आंधी और तूफान आ सकता है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान, बिहार के कुछ इलाकों में आज आंधी और तूफान आ सकता है। शिमला में भी आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।