कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के कर्नाटक दौरे को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। बता दें कि सोमवार को रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक पहुंचे, जहां वे पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। सुरजेवाला के कर्नाटक दौरे पर प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें सुरजेवाला के दौरे का मकसद पूरी तरह मालूम नहीं, लेकिन यह जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनावों की तैयारी से जुड़ा हो सकता है।