Yasin Malik Hunger Strike: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आतंकी संगठन के चीफ यासीन मलिक कारागार के अंदर ही भूख हड़ताल पर बैठ गया है। जम्मू-कश्मीर लिबिरेशन फ्रंट का चीफ यासीन मलिक यहां उम्रकैद की सजा काट रहा है। जेल नंबर 7 में कैद यासीन मलिक से जेल अधिकारिकों ने हड़ताल खत्म करने की अपील की लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। जेल सूत्रों के मुताबिक, उसकी मांग है कि उसके खिलाफ चल रहे विचाराधीन मामले की सही तरीके से जांच हो। यासीन मलिक की भूख हड़ताल के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है।