16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 12 साल बाद 2 बच्चों की मां बनीं PSC टॉपर

PSC TOPPER SUCCESS STORY: नीमच की प्रियंका दांगी ने पहले ही अटेम्प्ट में PSC परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया और असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं..।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Feb 2025, 4:34 PM IST

PSC TOPPER SUCCESS STORY

PSC TOPPER SUCCESS STORY: वैसे तो ये कहा जाता है कि हर कामयाब इंसान के पीछे एक औरत का हाथ होता है..वो उसकी मां, बहन, पत्नी या प्रेमिका कोई भी हो सकता है। लेकिन यहां हम जिनका जिक्र कर रहे हैं उनकी सफलता के पीछे दो पुरुषों का अहम योगदान है। इनका नाम हैं प्रियंका दांगी। प्रियंका मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली हैं और उन्होंने शादी के 12 साल बाद पीएससी की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है।

शादी के 12 साल बाद 2 बच्चों की मां बनी टॉपर

प्रियंका दांगी वैसे तो भोपाल की निवासी हैं और शिवपुरी में उन्होंने पढ़ाई की लेकिन पिछले ढाई साल से प्रियंका के पति प्रदीप सिंह बिजली कंपनी मनासा में पदस्थ हैं। प्रियंका की शादी साल 2012 में प्रदीप सिंह दांगी से हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। प्रियंका बचपन से ही होनहार रही हैं पर शादी के बाद पारिवारिक जीवन में बंधने से पढ़ाई से दूरी बनानी पड़ी। लेकिन शादी के 12 साल बाद पति व देवर की प्रोत्साहित करने पर उन्होंने फिर से किताबों से दोस्ती की और पहले ही अटेम्प्ट में पीएससी में पूरे प्रदेश में टॉप कर असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं।


यह भी पढ़ें- रात डेढ़ बजे महिला कर्मचारी से घर पर मिलने आए SDO, सुबह तक नहीं निकल पाए बाहर…


देवर ने किया प्रोत्साहित

प्रियंका ने बताया कि उनके छोटे देवर गजेंद्र दांगी नवोदय स्कूल में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे थे। तब प्रियंका ने उनकी तैयारी में काफी मदद की। कई कठिन प्रश्नों को जब प्रियंका ने बड़ी ही सहजता से देवर गजेन्द्र को समझाया तो देवर ने उन्हें भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात कही। इसके बाद प्रियंका ने पति प्रदीप से इस संबंध मे बात की तो पति ने भी पूरा समर्थन किया। देवर गजेन्द्र का नवोदय में चयन होने के बाद और हिम्मत मिली तो उन्होंने भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।


यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के पैसे लेकर भागी मां..अब प्रेमी संग बसाएगी घर


सब्जेक्ट को पैरोडी में ढाला, काम करते करते किया याद


प्रियंका ने बताया कि पीएससी की तैयारी के लिए गृह विज्ञान विषय लिया। फिर विषयों को पैरोडी में ढाला और घर के काम करते करते इन पैरोडी को कंठस्थ किया। इसके लिए पहले उन्होंने नेट और फिर गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की और फिर फीएससी का फॉर्म भरा। सास-ससुर और बच्चों की देखभाल के साथ पढ़ाई के लिए प्रियंका ने प्रतिदिन 7 से 8 घंटे का समय निकाला। प्रियंका को मेंस में 576 नंबर मिले, जो प्रदेश में दूसरे सर्वाधिक अंक रहे। इंटरव्यू में 100 में से 91 नंबर लाकर उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया।

यह भी पढ़ें- एमपी के बड़े बिजनेसमैन के बेटे की शिकायत करने विदेश से आई महिला, ये है मामला