मिली जानकारी के मुताबिक, देश के 26 सरकारी बैंकों की वित्तीय वर्ष 2014-15 में 90 शाखाएं, 2015-16 में 126 शाखाएं, 2016-17 में 253 शाखाएं, 2017-18 में 2,083 बैंक शाखाएं और 2018-19 में 875 शाखाएं या तो बंद कर दी गईं या इन्हें दूसरी बैंक शाखाओं में मर्ज कर दिया गया। RTI अर्जी पर मिले जवाब के अनुसार, बीते पांच वित्तीय वर्षों में विलय या बंद होने से SBI की सर्वाधिक 2,568 बैंक शाखाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, RTI कार्यकर्ता ने RBI से सरकारी बैंकों की शाखाओं को बंद किए जाने का कारण भी पूछा था, जिसपर अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस प्रश्न पर केंद्रीय बैंक ने RTI कानून के संबंद्ध प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि, मांगी गई जानकारी एक सूचना नहीं, बल्कि राय है।