प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वाम दलों ने करीब एक सप्ताह पहले AAP को प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि बुधवार को AAP कांग्रेस, CPI(M), CPI(ML) और CPI समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ प्रदर्शन कर रही है। भारद्वाज ने कहा कि विपक्षी दल मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। उनके मुताबिक, इन अनियमितताओं के कारण दिल्ली की आधी से ज्यादा आबादी के वोट काटे जाने का आरोप है।