6 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के सांसदों और नेताओं ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। पुलिस ने आकाशवाणी भवन और नीति आयोग के पास मार्च को रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहराते नजर आए। बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कुछ अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए और पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की मांग की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। करीब नौ घंटे तक चले धरने के बाद शाम को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल खाली कराया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।