6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा, सियासत तेज

शत्रुघ्न सिन्हा के आम आदमी पार्टी सरकार (आप) के कार्यक्रम शामिल होने को लेकर सियासी गलियारे में एक बार फिर से चर्चाएं जोरों पर है। सियासी पंड़ितों का आंकलन है कि लोकसभा चुनाव से पहले सिन्हा कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 Aug 2018, 3:35 PM IST

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंहा, सियासत तेज

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंहा, सियासत हुई तेज

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा शिरकत करेंगे। मुखर होकर पार्टी लाइन से हमेशा अलग अपने विचार रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के आम आदमी पार्टी सरकार (आप) के कार्यक्रम शामिल होने को लेकर सियासी गलियारे में एक बार फिर से चर्चाएं जोरों पर है। सियासी पंड़ितों का आंकलन है कि लोकसभा चुनाव से पहले सिन्हा कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं। इधर आम आदमी पार्टी ने इस तरह के किसी भी संभावनाओं से इनकार किया है। हालांकि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब सिन्हा आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

आशीष खेतान के इस्तीफे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, कहा- AAP यानी 'अकेले अरविन्द पार्टी'

स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को लॉंच करेगी सरकार

आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली सरकार उत्तर पूर्वी जिले के नंद नगरी से स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को लॉंच करेगी। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इधर सिन्हा के शामिल होने को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह दिल्ली सरकार का कार्यक्रम है और शत्रुघ्न सिन्हा सरकार की नीतियों के समर्थक रहे हैं। इस मामले को लेकर सिन्हा ने सार्वजनिक मंचों पर कई बार इजहार भी किया है। बता दें कि इस तरह के कार्यक्रम में सिन्हा के शामिल होने को लेकर किसी तरह के सियासी मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। हालांकि सियासी पंड़ितों का कहना है कि यह कार्यक्रम ऐसे वक्त में हो रहा है जब लोकसभा के चुनाव नजदीक है। आम आदमी पार्टी की पूरी कोशिश है कि वह दिल्ली में पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं को अपनी और आकर्षित कर सके।

2019 आम चुनाव से पहले मुश्किल में केजरीवाल, दिल्ली से लेकर पंजाब तक AAP के अंदर मचा घमासान

भाजपा की पकड़ मजबूत

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र में पूर्वांचल के मतदाताओं की संख्या अधिक है और मौजूदा स्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी पूर्वांचलियों को साधने के लिए पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले दिलीप पांडेय को लोकसभा प्रभारी बनाया है। इसके अलावा भी आप पूर्वांचल के अन्य दिग्गज नेताओं को साधने में लगे हैं ताकि लोकसभा के चुनाव में उसे भुनाया जा सके। लिहाजा शत्रुघ्न सिन्हा का आप के कार्यक्रम में शामिल होना कुछ इसी रणनीति का हिस्सा लग रहा है।