नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होगा। इस सत्र में सभी विधायकों की ओर से राजधानी और अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के संबंध में उठाए गए सवाल को रखे जाएंगे। बता दें कि यह जानकारी शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दी। आपको बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आशा करते हैं कि इस बार विधानसभा में सभी अधिकारी विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का सही-सही और पर्याप्त जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि पिछली दो बार की तरह अध्यक्ष साहब को यह कहना पड़े कि अधिकारियों ने जानबूझकर सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से अधिकारियों को लेकर दिल्ली सरकार के हक में सुनाए गए फैसले का हवाला देते हुए ये बातें कही।