7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्लीः भाजपा ने वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली, ‘गार्जियन ऑफ नेशन’ घोषित करने की उठी मांग

वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में निकाली गई। इस दौरान यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धांजलि स्थल बनाए गए थे।

2 min read
Google source verification
दिल्लीः भाजपा ने वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली, 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित करने की उठी मांग

दिल्लीः भाजपा ने वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली, 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित करने की उठी मांग

नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में निकाली गई। इस दौरान यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धांजलि स्थल बनाए गए थे। इस मौके पर लोगों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों ने सरकार से मांग की कि अटल बिहारी वाजपेयी को 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित किया जाए।

नजफगढ़ से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ स्थित तूड़ा मंडी से वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में सबसे आगे मोटरसाइकिलों से कार्यकर्ता चल रहे थे जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, नजफगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक राजेश गहलोत, जिला महामंत्री कृष्ण गोदारा एक खुले वाहन में अस्थि कलश के साथ मौजूद थे। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। आधे घंटे बाद यात्रा राणाजी एंक्लेव पहुंची जहां पर निगम पार्षद पवन शर्मा, प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की प्रवक्ता प्रियंका वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलता गौड़, रामनिवास दहिया, चंचल, भोला कुशवाहा सहित अनेक नेताओं ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की प्रवक्ता प्रियंका वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। इसलिए उन्हें 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित करना चाहिए।

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनेगा जेवर का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इन शर्तों पर जमीन देने को राजी हुए किसान

उत्तम नगर इलाके में भी दी गई श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि नजफगढ़ से निकली कलश यात्रा द्वारका मोड़, नवादा, उत्तम नगर वेस्ट होते हुए उत्तम नगर ईस्ट पहुंची। यहां पर क्षेत्रीय पार्षद सरिता जिंदल, संजय सिंह, अमित त्यागी सहित उत्तम नगर मंडल के पदाधिकारी नरेश अग्रवाल, अजय शर्मा, प्रदीप, हर्षबाला ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि कलश यात्रा आगे बढ़ते हुए इसके बाद जनकपुरी पहुंची और फिर भारती कॉलेज, हरिनगर डिपो, जेल रोड, तिलक नगर मेट्रो स्टेशन, पैसेफिक मॉल, रघुबीर नगर, पंजाबी बाग होते हुए मादीपुर पहुंची। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश खन्ना, पश्चिमी जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष आरके ग्रोवर, रजनीश दीवान समेत सैंकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।