7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Elections 2025: सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल से पूछे 12 सवाल, एक चुनौती भी दी, बोले साहस है तो…

Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव 2025 के लिए चुनाव प्रचार में उतरे सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल ने 12 सवाल पूछे। साथ ही यमुना नदी में नहाने की चुनौती भी दी। सीएम योगी के सवालों का भीड़ ने हाथ हिलाकर और नारे लगाकर समर्थन किया। 

3 min read
Google source verification
Delhi Elections 2025: सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल से पूछे 12 सवाल, एक चुनौती भी दी, बोले साहस है तो...

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी के तहत गुरुवार को सीएम योगी ने भाजपा के लिए दिल्ली में दो जगह चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इसकी शुरुआत उन्होंने दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने महाकुंभ 2025 का जिक्र करते यमुना नदी की सफाई का मुद्दा भी उठाया। सीएम योगी ने कहा "एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं अपने मंत्रियों समेत महाकुंभ 2025 में प्रयागराज जाकर गंगा जी में स्नान कर सकता हूं तो क्या दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया होने के नाते अरविंद केजरीवाल यमुना जी में स्नान कर सकते हैं? अगर उनमे नैतिक साहस है तो उनको इसका जवाब देना चाहिए। किराड़ी के बाद सीएम योगी ने दिल्ली के करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के देवनगर में गुरुवार को ही दूसरी रैली को भी संबोधित किया।

पूर्वांचल के सहारे भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा चौक प्रेम नगर में पहली रैली को संबोधित किया। किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल के लोगों की संख्या ज्यादा है। किराड़ी विधानसभा सीट से भाजपा ने बजरंग शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा है। बजरंग शुक्ला यूपी के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : बीजेपी, कांग्रेस और ‘आप’ मिलकर भी नहीं कर पाई 25 पार, महिलाओं को टिकट देने में सबसे पीछे कौन?

सीएम योगी ने पूर्वांचलियों के अपमान का जिक्र करते हुए बजरंग शुक्ला के पक्ष में वोट भी मांगे। सीएम योगी ‌आदित्यनाथ की दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा रैलियां और जनसभाएं होनी हैं। इसके साथ ही भाजपा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए दिग्गजों की सेना तैयार की है। जिन्हें क्षेत्र और जनसंख्या के हिसाब से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अरविंद केजरीवाल पर सीएम योगी ने ‌किए सियासी हमले

दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अर‌विंद केजरीवाल से 12 सवाल पूछे। सीएम योगी के सवालों का जनता ने हाथ हिलाकर और नारे लगाकर समर्थन किया। दिल्ली में तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश में है। जबकि भाजपा भी चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें : फलोदी सट्टा बाजार के बाद आया सी-वोटर का सर्वे, जानिए अनुमानों में क्या है फर्क?

सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल से पूछे 12 सवाल

  1. सीएम योगी ने रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल से पूछा कि दिल्ली की जनता जानती है कि आपने किस तरह 2020 में दंगा करवाया था?
  2. सीएम योगी ने दूसरे सवाल में कहा दिल्ली के लोग जानते हैं कि आपने कैसे शाहीनबाग में अराजकता और गुंडागर्दी का काम किया?
  3. उत्तर प्रदेश के निवेश की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल से पूछा कि दिल्ली में निवेश कहां है?
  4. रैली में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पूछा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में निवेश के लिए क्या प्रयास किए?
  5. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली के दौरान कहा कि दिल्ली में जो उद्योग चल रहे थे आपने उन्हें बचाने के क्या प्रयास किए?
  6. सीएम योगी ने अपने एक और सवाल में कहा "अगर एक मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रीगणों के साथ संगम में स्नान कर सकता हूं तो मैं पूछना चाहता हूं दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष से कि वो यमुना जी में जाकर स्नान कर सकते हैं क्या ?"
  7. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भीड़ से पूछा कि यमुना मैया को एक गंदे नाले के रूप में बदलने का अपराध क्या उन्होंने (AAP) नहीं किया है?
  8. सीएम योगी ने कहा कि आज दिल्ली में यह पता ही नहीं चलता कि सड़क पर गड्ढा है या सड़क गड्ढे में है, अरविंद केजरीवाल ने दस सालों में कहां सड़कें बनवाई हैं?
  9. दिल्ली में सफाई की हालत इतनी दयनीय है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। अरविंद केजरीवाल किस स्वच्छता की बात करते हैं?
  10. सीएम योगी ने कहा कि जब भी नमामि गंगे परियोजना के तहत सफाई की बात आई तो अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सहयोग क्यों नहीं किया?
  11. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार उत्तर प्रदेश की बात कर रहे हैं, लेकिन वह यूपी के निवेश मॉडल को क्यों भूल गए?
  12. सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्याओं के आधार कार्ड आम आदमी पार्टी के नेता बनवाकर दे रहे हैं। इसपर अरविंद केजरीवाल क्यों चुप हैं?