Delhi Police ACP Vivek Bhagat: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर सोमवार सुबह उस समय तनाव बढ़ गया, जब एक स्वतंत्र महिला पत्रकार के साथ एसीपी विवेक भगत द्वारा कथित बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी शिकायत पर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, इसमें शिकायतकर्ता महिला पत्रकार भी शामिल है। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने पुलिस पर अभद्रता और गाली गलौच का आरोप लगाया और कहा कि वह तो अपनी शिकायत का स्टेटस जानना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और हिरासत में लेकर सबक सिखाने की धमकी दी।