प्रदर्शन से पहले पुलिस ने दिल्ली के सभी 13 जिलों में अस्थायी हिरासत केंद्र बनाए। हिरासत में लिए गए लोगों को बसों और पुलिस वैन के जरिए इन केंद्रों तक पहुंचाया गया। इनमें उत्तर दिल्ली का छत्रसाल स्टेडियम भी शामिल था, जो जंतर-मंतर से करीब 13 किलोमीटर दूर है। वहीं, बवाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम को भी हिरासत केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया गया, जो प्रदर्शन स्थल से लगभग 38 किलोमीटर दूर है।