नई दिल्ली। आपके पास गाड़ी है और आप सड़कों पर फर्राटेदार तरीक से ड्राइव करने के शौकिन हैं तो हो जाइये सावधान। सड़कों पर गाड़ी लेकर उतरने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। दरअसल दिल्ली परिवहन विभाग ने एक नया नियम जारी किया है जिसके तहत अब आपको हाई सिक्योरिटी फीचर वाला नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं किया है तो आपको जेल भी हो सकती है। परिवहन विभाग ने कहा है कि 13 अक्टूबर से पहले तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना जरूरी है। अगले माह से ऐसी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा जिन पर सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है।