सिरसा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए थे, जबकि झोटा का शव सात दिन तक मुर्दाघर में रखा रहा। सिरसा के मुताबिक, उस दौरान लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे थे, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।