साल 2011 की जनगणना के अनुसार, नई दिल्ली नगर परिषद क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 249,998 है। इसमें 89.8% आबादी हिन्दुओं की है। जबकि 4.5% मुस्लिम, 2.9% ईसाई, 2.0% सिख, 0.4% जैन समुदाय की आबादी है। इसके अलावा यहां पारसी, बौद्ध और यहूदी मतदाता भी हैं। जबकि साल 2020 में यहां 1,46,000 हज़ार मतदाता थे। इस बार ये संख्या 1,90,000 हजार के आसपास है। इस सीट पर वाल्मिकी और धोबी समुदाय के मतदाता निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक यहां वाल्मिकी मतदाताओं की संख्या करीब 20,000 है। जबकि धोबी मतदाता भी 15,000 से ज्यादा की संख्या में हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इन समुदायों के मतदाताओं ने इस सीट पर चुनावी हार-जीत में अहम भूमिका निभाई है।