कार्यक्रम अधिकारी मुहम्मद अशफाक मेंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन घटनाओं में हत्याओं के पीछे कहीं न कहीं परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल थे। ऐसी अधिकांश घटनाओं में तथाकथित सम्मान और छोटे घरेलू झगड़ों के चलते पति, भाई या फिर और किसी रिश्तेदार ने ही हत्या कर दी। पुलिस शाहीन की मौत के पीछे भी ऐसा ही कारण मान कर चल रही है। पुलिस अधीक्षक नजीबुल्लाह पंडरानी ने कहा कि यह हत्या घरेलू हिंसा का परिणाम थी।