
राजीव कुमार ने 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार, 2024 के लोकसभा-राष्ट्रपति चुनाव की करेंगे देखरेख
झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार ने आज देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार आज से अपना कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों ही राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। इसी के साथ राजीव कुमार ने सुशील चंद्रा की जगह ले ली है।
बताते चलें कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशाल चंद्रा का कार्यभार 14 मई को समाप्त हो गया। इसी के साथ आने वाले दिनों में गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों को राजीव कुमार ही कराएंगे। राजीव कुमार 1 सिंतबर 2020 से ही निर्वाचन आयुक्त के तौर पर चुनाव आयोग से जुड़े हुए है। अब उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। 19 फरवरी, 1960 को जन्मे राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 में उनकी आयु 65 साल होने पर खत्म होगा।
निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पहले राजीव कुमार कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। जैसे कि वह बिहार-झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रह चुके हैं। वे फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए। वे तीन साल से अधिक समय तक रांची के डीएम रह चुके हैं। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राजीव कुमार झारखंड कैडर में आ गए थे। राजीव कुमार ने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया है।
यह भी पढ़ें: Weather Alert: देश के पूर्वी भाग में लगातार 5 दिन जोरदार बारिश की संभावना, जाने कहां होगी बारिश
उन्होंने भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अलग-अलग पदों पर रहकर बड़ी जिम्मेवारियां उठाईं हैं। अब अगले लोकसभा चुनाव राजीव कुमार की देखरेख में ही होने वाले हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रपति चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव उनकी देखरेख में ही कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं माणिक साहा जो होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
Published on:
15 May 2022 03:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
