
विजेंद्र गुप्ता का आरोप: मुख्य सचिव का चरित्र हनन कर रही है आप
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ पहले तो दुर्व्यवहार किया, फिर मारपीट की और अब केजरीवाल सरकार उनके चरित्र का हनन कर रही है।
पांच साल पुराने मामले पर दिए जांच के आदेश
गुप्ता ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल मुख्य सचिव से बदले की भावना में ये सब कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जिन शिकायतों पर जांच के आदेश दिए हैं, वो पांच साल पुराने हैं। इन पांच सालों में कई मुख्य सचिव आए और चले गए।
दुर्भावना से ग्रस्त है आप
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से ग्रस्त होकर मुख्यमंत्री और आप सांसद संजय सिंह सारा ठीकरा अंशु प्रकाश के सिर फोड़ रहे हैं। उन्होंने दवा करते हुए कहा कि अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार की जिस शिकायत को लेकर चीफ सेक्रेट्री पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह अगस्त 2013 को सीवीसी को भेजी गई थी।
सारे आरोप बेबुनियाद और गलत
केजरीवाल सरकार पांच साल पुराने मामले पर जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में सारा दोष वर्तमान मुख्य सचिव पर डाल देना राजनीतिक और प्रशासनिक दुर्भावना को दर्शाता है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप नेताओं ने मुख्य सचिव पर जो आरोप लगाए हैं, वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। अशु प्रकाश को फंसाया जा रहा है।
Published on:
20 Jul 2018, 12:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.