28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / एमपी को भारी पड़ेगी पहाड़ों की बर्फबारी, अगले 4 दिनों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

एमपी को भारी पड़ेगी पहाड़ों की बर्फबारी, अगले 4 दिनों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

अगले चार दिन तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं सर्द हवाओं का थर्ड डिग्री टॉर्चर, तीसरे दिन 8 डिग्री के आसपास रात का पारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:25 AM IST

एमपी में सर्द हवाओं का थर्ड डिग्री टॉर्चर AI Image-(ChatGpt)

एमपी में सर्द हवाओं का थर्ड डिग्री टॉर्चर AI Image-(ChatGpt)

राजधानी सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में शनिवार सुबह से ही तेज ठंड है। सीजन में पहली बार पारा 7 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा। डिंडौरी में शनिवार सुबह को घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी करीब 15 मीटर तक रही। प्रदेश के साथ ही भोपाल में भी सर्दी का असर बढऩे लगा है। शहर में पिछले 4 दिन से शीतलहर चल रही है। रात में उत्तरी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह से ठंड के साथ धुंध का असर भी बना हुआ है। वहीं, दिन में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ी है जिसका असर अगले 4 दिनों तक बना रहने का अनुमान है।

राजधानी में तीन दिन से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बीती रात प्रदेश के 30 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में रिकॉर्ड ठंड पड़ने का यह लगातार तीसरा साल है। इससे पहले 2018 से 2023 तक नवंबर में शहर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। ठंड के कारण राजधानी में स्कूलों में सुबह का समय बढ़ा दिया गया है।

मौसम में यह बदलाव साफ आसमान और उत्तरी हवाओं के कारण आया है। रात के समय हवाओं की ठंडक का असर अधिक महसूस हो रहा है। लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है।

पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आने का अनुमान है। अगले 4 दिनों में पारे में कम से कम दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम में यह बदलाव देश के उत्तरी राज्यों के पहाड़ों के कारण हुआ है। वहां बर्फबारी के बाद प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है।

चार दिन का न्यूनतम तापमान

तारीख तापमान
24 नवंबर 9.0 डिग्री
25 नवंबर 8.2 डिग्री
26 नवंबर 8.8 डिग्री
27 नवंबर 8.6 डिग्री