
साल 2023 के शुरू होते ही कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी शुरू हो गया है। ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो यही राशि परिवर्तन या ग्रह गोचर कहलाता है। ग्रह गोचर का प्रभाव हर सांसारिक चीज पर नजर आता है। वहीं 12 राशियों पर भी इसका शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को काफी शुभ फल देने वाला ग्रह माना गया है। उन्हें वैभव, धन, संपदा का कारक माना गया है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में पढ़ें होली के बाद कौन सा ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन, किन तीन राशियों को मिलने वाला है भाग्य का साथ...
पंचांग के मुताबिक होली 2023 के बाद देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। होली के बाद यानी 22 अप्रैल 2023 को गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। इसकी वजह से 12 साल बाद मेष राशि में गुरु और सूर्य ग्रह की युति बनने जा रही है। यह युति कई राशियों के लिए बेहद शुभ होगी।
गुरु गोचर 2023 का इन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां ही खुशियां
मेष राशि
देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को शुभ फल मिलने वाला है। कामकाज से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपको मेहनत का पूरा फल दिलाएगा। हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। कॅरियर में लाभ होगा। व्यापार बढ़ेगा। इससे मुनाफे में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
मीन राशि
मेष राशि में गुरु गोचर की अवधि में अचानक से धन लाभ दिलएगा। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी। इस दौरान कोई बड़ी व्यापारिक डील पक्की होने के योग भी बन रहे हैं।
मीन में देवगुरु बृहस्पति मार्गी
आपको बता दें कि देव गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश किए थे। मीन राशि में उन्होंने मार्गी अवस्था यानी सीधी चाल में प्रवेश किया था। उसके बाद 24 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हुए। उसके बाद गुरु एक बार फिर मीन राशि में 24 नवंबर 2022 को मार्गी हुए हैं। वे 24 नवंबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट से मीन राशि में सीधी चाल से चल रहें हैं। वे यहां पर 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश करने के पहले तक संचरण करेंगे।
Updated on:
28 Jan 2023, 5:41 PM IST
Published on:
28 Jan 2023, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.