
पंचांग के मुताबिक महीने की आखिरी तिथि पूर्णिमा की होती है। फिलहाल माघ का महीना चल रहा है। इसलिए इस माह में पडऩे वाली पूर्णिमा माघ पूर्णिमा कहलाएगी। इस बार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को पड़ रही है। वैसे तो हर महीने ही पूर्णिमा होती है। लेकिन माघ माह में पडऩे वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान, दान, पूजा और व्रत का विधान है। दरअसल मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवतागण भी पृथ्वी पर भ्रमण करने आते हैं। इस बार माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि ये दुर्लभ संयोग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी और इन्हें आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है माघ माह की पूर्णिमा पर किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...?
मेष राशि
माघ पूर्णिमा पर मेष राशि वालों की कुंडली में महालक्ष्मी योग बन रहा है। माना जाता है कि यह संयोग कभी-कभी ही बनता है। इसलिए यह समय मेष राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी मुलाकात जल्द ही किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपके जीवन की दशा पूरी तरह से बदल देगा। इसके बाद आपके जीवन में सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहेगी। हर जगह से लाभ ही लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश में है, तो मनचाही नौकरी मिलने वाली है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, तो मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से उन्हें संतान प्राप्ति का सुख मिलने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: राशि के हिसाब से ये चीजें हैं बेस्ट, इन्हें घर में रखने से आएगी खुशहाली, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
ये भी पढ़ें: Numerology : मूलांक 1 वालों को फरवरी में मिलेगी खुशखबरी, आप भी जानें अंकशास्त्र के हिसाब से अपना भविष्यफल
ये भी पढ़ें: मूलांक 8 वालों पर बनी रहती है शनि देव की विशेष कृपा, यहां जानें किन क्षेत्रों में बनाए कॅरियर
कन्या राशि
कन्या राशि वालों पर भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बरसेगा। इन लोगों के जीवन में भी बड़ा परिवर्तन होने वाला है। आपके लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आप बहुत अधिक धनलाभ प्राप्त करने वाले हैं। मां लक्ष्मी स्वयं आपके घर आ रही हैं। कन्या राशि वालों को खुशियां ही खुशियां मिलने वाली हैं। इन लोगों का जीवन सुखमय बनेगा। बिजनेस करने वालों को अधिक मुनाफा मिलने के योग बन रह हें। वहीं जो लोग नौकरी करते है, उन्हें नौकरी से संबंधित कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि
इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बन रही है। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम मिलने का समय है। बिजनेस में आपकी योग्यता का प्रदर्शन अब सभी लोग देखेंगे। मां लक्ष्मी आपके जीवन में ऐसा परिवर्तन लाने वाली है, जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। बिजनेस में वृद्धि के साथ ही समाज में मान-समान बढ़ेगा। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लक्ष्मी योग के कारण कमाई के योग आपको मिलने वाले हैं। तुला राशि वाले ऐसे लोग जो नया वाहन, मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनकी योजना अब सफल होगी। संतान के इच्छुक लोगों को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। वेतन वृद्धि मिलेगी। नौकरी तलाश करने वालों की तलाश खत्म होगी। सभी इच्छाएं पूर्ण होने का समय है।
ये भी पढ़ें:नीम करोली बाबा के मुताबिक ये संकेत बता देते हैं आने वाले हैं अच्छे दिन
ये भी पढ़ें: गौतम बुद्ध ने बताए बेचैन मन को शांत करने के तरीके, इन 6 चरणों को समझें तो आपके बस में होगा मन
ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Love परिवार के रोज-रोज के झगड़ों से हैं परेशान, तो जरूर ट्राय करें ये वास्तु टिप्स लौट आएंगी खुशियां
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों पर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और धन लाभ मिलने वाला है। आप बहुत जल्द कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इस काम में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। जो लोग व्यापार करते हैं उनको व्यापार में अधिक मुनाफा मिलने वाला है। बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी। विदेश में जाकर नौकरी या फिर पढ़ाई करने का सपना पूरा होने के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी कि कृपा से आपके सभी कार्य पूरे होने के प्रबल योग हैं। कुंभ राशि वालों के ऐसे कार्य जो सालों से अब तक रुके हुए थे, वे संपन्न होंगे। आपके जीवन में भी मां लक्ष्मी की कृपा से बड़ा परिवर्तन होने के योग हैं।
Updated on:
30 Jan 2023, 1:01 PM IST
Published on:
30 Jan 2023, 1:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.