
भोपाल। सिर्फ 10 दिन...और फिर हम होंगे नए साल 2023 में। नए साल में नई उम्मीदों और खुशियों को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह साल कैसा रहने वाला है। फिर बात चाहे कॅरियर की हो, मनचाही सफलता की हो, प्रमोशन की हो या फिर फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग रहने की। आपको बता दें कि यह नया साल सभी राशियों के लिए कुछ हद तक परेशानियों से निजात दिलाने वाला साबित होगा। अविवाहितों को इस साल वैवाहिक जीवन की सौगात मिलेगी। यह नया साल 2023 सभी राशियों के लिए लगभग मिला-जुला साल रहने वाला है। मध्यप्रदेश की एस्ट्रालॉजर और टैरो कार्ड रीडर अंजना गुप्ता से जानें अपनी लाइफ से जुड़ी बेहद खास बातें, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल...
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। इस राशि के अविवाहित लोग इस साल शादी करने की योजना बनाएंगे। यह लव या अरेंज मैरिज हो सकती है। आप एक ऐसे रिश्ते में भी आ सकते हैं, जो इस नए साल में या फिर आने वाले कुछ सालों में शादी में बदल जाएगा। मेष राशि वालों को अपने पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय धैर्य रखने की जरूरत है। इस वर्ष स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग किसी नए पेशे में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वे कुछ समय से इस पर काम कर रहे हैं।
वृषभ राशि
इस साल वृषभ राशि के लोग शादी के बंधन में बंधेंगे या फिर एक ऐसे रिश्ते से जुड़ेंगे, जो भविष्य में विवाह बंधन में बंध जाएगा। नौकरी पेशा लोग अच्छे अवसरों की तलाश में रहेंगे। हो सकता है कि इस साल आपकी यह तलाश पूरी हो जाए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन निजी जीवन तनावपूर्ण रह सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग जो विवाहित हैं वे इस वर्ष फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। लेकिन हो सकता है कि आपका साथी आर्थिक तंगी या अन्य जिम्मेदारियों के कारण इस प्लानिंग के लिए राजी न हो। नौकरी पेशा हैं या बिजनेस करते हैं तो चीजें स्थिर होंगी। आपके कॅरियर में कोई बड़ा सकारात्मक या नकारात्मक बदलाव नहीं होगा। तनाव के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कर्क राशि
इस वर्ष कर्क राशि वाले अपने कॅरियर पर ध्यान देंगे और उनके पेशेवर जीवन को स्थिर बनाएंगे। उन्हें शायद ही अपनी लव लाइफ पर काम करने का मौका मिले। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही 2023 के अंत तक इस राशि के लोगों की नौकरी या बिजनेस करने का लक्ष्य लगभग तय हो जाएगा। कुछ लोग विवाह बंधन में बंध सकते हैं।
सिंह राशि
इस साल अधिकांश सिंह राशि के लोगों की शादी होगी। वे एक सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करेंगे। उन्हें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वे साथी के साथ गलत व्यवहार न करें या अपने साथी के कठोर व्यवहार को नजरअंदाज न करें। उन्हें अपने और अपने पार्टनर के बीच किसी तरह का कम्युनिकेशन गैप नहीं रखना चाहिए। नौकरीपेशा हैं या बिजनेस करते हैं तो आपकी लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ भी होगा। लेकिन इसके लिए अपने स्तर पर आपको प्रयास बहुत करने होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले अपने जीवन में विलासिता को जोडऩे पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। वे अपनी मनचाही चीजों पर अधिक से अधिक खर्च करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। अगर आप युवती हैं और अविवाहित हैं, तो आपके जीवन में कोई आने वाला है, जिसे लेकर आप इतनी गंभीर होंगी कि प्रपोज तक कर सकती हैं। सुनिश्चित करें कि आप दूसरों के लिए अच्छी रहें।
तुला राशि
इस वर्ष तुला राशि के लोग अपने निजी और पेशेवर जीवन को संतुलित बनाने पर ध्यान देंगे। वे चाहते हैं कि इस वर्ष से उनका कार्य जीवन और प्रेम जीवन एक ही समय पर संतुलित रहे। अधिक काम या तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो चीजें बेहतर दिशा में आगे बढ़ेंगी। आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। निजी तौर पर चीजे थोड़ी धीमी हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
इस वर्ष वृश्चिक राशि वाले परिवार की जिम्मेदारियों से दूर भागने की कोशिश करेंगे और काम पर ज्यादा फोकस रहेंगे और ज्यादा समय भी देंगे। नौकरीपेशा हैं, तो इस साल पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निजी जीवन में वाद-विवाद से बचें।
धनु राशि
इस वर्ष धनु राशि के जातक केवल पेशेवर जीवन पर ध्यान देंगे और वह सब हासिल करेंगे जो, वे चाहते हैं। वे कई स्थानों की यात्रा करेंगे और नए लोगों से मिलेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत थोड़ी प्रभावित होगी, थोड़ा संभलकर चलें।
मकर राशि
यह सभी मुद्दों की एक नई शुरुआत या अंत होगा। प्रोफेशनल जीवन अच्छा रहेगा और मकर राशि के लोगों को वे भरपूर अवसर मिलेंगे जिनकी उन्हें तलाश थी। आर्थिक रूप से सुधार होगा। व्यक्तिगत रूप से आपके लिए प्रस्ताव होंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं। लेकिन प्रेम की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले शादीशुदा लोग या वर्तमान में आप जिसके साथ लिव इन में हैं उनके साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कोई खास बदलाव नहीं होगा, चीजें पहले की तरह रहेंगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले इस साल कॅरियर की शुरुआत करेंगे। या तो उन्हें नौकरी मिल जाएगी या वे एक नया व्यवसाय शुरू करेंगे। यानि इस साल प्रोफेशनल लाइफ थोड़ी सुलझी रहेगी। निजी जीवन इस साल थोड़ा गड़बड़ा सकता है। एक समय ऐसा भी आएगा जब आपका रिश्ता टूट सकता है लेकिन, अगर सही तरीके से संभाला जाए तो चीजें फिर से सामान्य हो जाएंगी।
Published on:
21 Dec 2022 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
