29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथों की ये लकीरें बताती हैं कितने सौभाग्यशाली हैं आप

इस लेख में हम आपको बता रहे हैं हथेलियों के कुछ ऐसे ही निशानों के बारे में जो बताते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 28 Dec 2022, 4:14 PM IST

samudra_shastra.jpg

भोपाल। क्या आप जानते हैं कि आपके हाथों की बनावट के साथ ही आपके हाथों की लकीरें भी आपके भूत, भविष्य और वर्तमान का सारा हिसाब-किताब सामने ला देती हैं? ज्योतिष शास्त्र के साथ ही समुद्र शास्त्र में माना गया है कि आपकी हथेलियों में बने निशान आपके बारे में सबकुछ कह देते हैं। आपके व्यक्तित्व, भूत, वर्तमान और भविष्य के साथ ही आपके स्वभाव और आर्थिक स्थिति भी आप इनसे जान सकते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं हथेलियों के कुछ ऐसे ही निशानों के बारे में जो बताते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है।

ये भी पढ़ें: नए साल में राशि के हिसाब से दें गिफ्ट, आपके साथ ही उपहार लेने वाले को भी मिलेगा सौभाग्य


ये भी पढ़ें:नए साल 2023 में स्टूडेंट्स, बिजनेसमेन और किसानों की समृद्धि के योग, यहां जानें आपको क्या मिलेगा

त्रिभुज का निशान
कई लोगों की हथेली पर त्रिभुज यानी कि तीन भुज वाले निशान बने होते हैं। यह निशान शुभ और अशुभ दोनों फल देता है। जिन व्यक्तियों की हथेली पर त्रिभुज का यह निशान बना होता है, उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है। उन्हें हर समय आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आयत का निशान
कई लोगों की हथेली पर लकीरों के बीचोंबीच आयत का निशान बना हुआ होता है। ये निशान जिस भी व्यक्ति के हथेली पर होता है, ऐसे लोग बचत कम कर पाते हैं। इनकी जेब से पैसा ज्यादा खर्च होता है। काफी मेहनत करने के बाद ही ये लोग बचत कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में ऐसे करें सूर्य की उपासना, मिलेंगी मनचाही खुशियां, खुल जाएंगे उन्नति के रास्ते

ये भी पढ़ें: नए साल में इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, मिलेगा गजलक्ष्मी योग का लाभ

बहुत सारी लकीरें
समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति की हथेली के पिछले हिस्से में बहुत सारी लकीरें बनी होती हैं, उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। ऐसे लोग धन कमाने में बेहद मेहनती होते हैं। वहीं ये लोग धन कमाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

सूर्य पर्वत पर दो लकीरें
जिन लोगों की हथेलियों में सूर्य पर्वत के पास दो छोटी-बड़ी लकीरें होती हैं, तो ऐसे लोगों के जीवन में अचानक धन वृद्धि होती है। ऐसे लोगों को सूर्य स्रोत का पाठ करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: नए साल में इस रंग से करें अपने दिन की शुरुआत, हर दिन मिलेगी खुशखबरी

ये भी पढ़ें: 2 जनवरी का बनने जा रहा है यह शुभ योग, संतान प्राप्ति के लिए जरूर कर लें ये काम

सीधी, लंबी गहरी लकीरें
समुद्रशास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली पर सीधी, लंबी और गहरी लकीरें होती हैं, तो ऐसे लोगों के जीवन में धन संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। ऐसे लोगों को धन कमाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती।

शनि पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा
जिस व्यक्ति की हथेली से निकलने वाली साफ और गहरी रेखा सीधे शनि पर्वत पर जाए, तो ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में धन-दौलत और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। वहीं बहुत ही कम समय में यह सबकुछ पा लेते हैं।