ग्रेटर नोएडा. नपुंसक होने के अंधविश्वास के कारण कुछ लोग अपने ही बच्चों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। इसका खुलासा दिल्ली स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में हुई 22 बच्चों की मौत के बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि मरने वाले बच्चों में अधिकतर एनसीआर और वेस्ट यूपी से हैं। दरअसल, इन बच्चों की मौत डिप्थीरिया बीमारी के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों बच्चों के नपुंसक होने के अंधविश्वास के कारण बच्चों को डीटीपी का टीका नहीं लगवाया था।