6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनकाउंटर मैन के आने से सुपर एक्शन मोड में नोएडा पुलिस, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चार साल बाद नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Mar 2018, 10:48 AM IST

noida

नोएडा. जिले में एनकाउंटर मैन यानी एसएसपी अजय पाल शर्मा के आते ही पुलिस एक बाद एक बदमाशों को दबोच रही है। इसी कड़ी में बसई गांव में चार साल पहले हुई हत्या और हत्या के प्रयास के 25 हजार के इनामी बदमाश को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे ममूरा तिराहे पर दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गजब: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में लिखा ऐसा लव लेटर, हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए टीचर

पुलिस के मुताबिक शातिर बदमाश का नाम ललित पुत्र बनारसी यादव है, जिसको हत्या और हत्या के प्रयास में नोएडा पुलिस पिछले चार साल से तलाश रही थी। पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर ममूरा तिराहे से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अधिकारियों कहना है कि 23 मार्च 2018 को फरार चल रहे पान सिंह और ललित से थाना सेक्टर 58 की पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 25 हजार का इनामी पान सिंह पुत्र सरदार सिंह गोली मारकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, ललित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। अब पुलिस ने ललित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: पीएम मोदी और अमित शाह को बड़ा झटका देने के लिए मायावती ने बनाया ये मास्टर प्लान

डीएसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र है। चार साल पहले रात बसई गांव में कुछ बदमाश जयकरण की दुकान में चोरी के इरादे से घुसे थे। दुकान में जयकरण का बेटा पंकज सो रहा था। खटपट की आवाज सुनकर पंकज जाग गया और उसने बदमाशों का विरोध किया। शोर मचाने पर बदमाश घबरा गए और पंकज को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। गोली की आवाज सुनकर जयकरण भी मौके पर पहुंच गया। बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके से पुलिस ने गांव वालों की मदद से पान सिंह की पत्नी गीता और संजय पुत्र रामलाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, संभल निवासी पान सिंह यादव पुत्र सरदार सिंह और ललित पुत्र बनारसी यादव मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। तभी से ये दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे। दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-