बता दें कि नोएडा शहर की आबादी करीब 15 लाख है। मास्टर प्लान 2031 तक यहां की आबादी करीब 30 लाख होगी। इनके निवास के लिए शहर के सेक्टर व गांवों में तीन, चार मंजिला के अलावा बहुमंजिला इमारत बनी हैं। अधिकांश में लिफ्ट नहीं है। ऐसे में ये लोग रात में बालकनी से सीधे सड़क पर कचरा फेंक देते हैं। सुबह सेक्टर व गांव की सड़कें घरेलू कचरे से पटी मिलती हैं। प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी इस तरह के कचरे को प्राथमिक कूड़ा घर ले जाते हैं। जबकि कचरे की एक गाड़ी और कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से कचरा लेते हैं। बावजूद इसके शहरवासी मनमानी पर अमादा हैं।